SummerSlam Match Announced: WWE SummerSlam 2025 के आयोजन में अब केवल कुछ ही दिन रह गए हैं. कंपनी ने अपने इस शो को बहुत बढ़िया बनाने के लिए कमर कस ली है. इसी बीच WWE ने समर के सबसे बड़े शो के लिए एक घातक मैच का घोषणा कर दिया है, जिसमें चैंपियनशिप दांव पर रहने वाली है. 12 सुपरस्टार्स इस मुकाबले में हिस्सा लेंगे और वो बवाल मचाते हुए नजर आ सकते हैं.
WWE SmackDown के अंत में मचा तहलका
SmackDown के हालिया एपिसोड के मेन इवेंट में वायट सिक्स ने अपनी WWE टैग टीम चैंपियनशिप को एंड्राडे और रे फीनिक्स के विरुद्ध दांव पर लगाया था. अंत में एंड्राडे और रे जीत के बहुत करीब थे. इसी बीच निकी क्रॉस ने दखल देकर रेफरी को रिंग के बाहर खींचा. इसी वजह से मैच का DQ से अंत हो गया. बाद में DIY, मोटर सिटी मशीन गन्स, स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और फ्रैक्सिऑम ने एंट्री की. सभी टीमों के बीच ब्रॉल देखने को मिला और तहलका मचा.
निक एल्डिस ने SummerSlam के लिए मैच किया तय
सिक्योरिटी और रेफरी ने आकर सभी 6 टीमों को शांत किया और जनरल मैनेजर निक एल्डिस का गुस्सा फूटा. उन्होंने कहा कि वो इन सभी टीमों के हर सप्ताह ब्रॉल से परेशान हो गए हैं. इसी वजह से उन्होंने DIY, वायट सिक्स, मोटर सिटी मशीन गन्स, स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स, फ्रैक्सिऑम और एंड्राडे-रे फीनिक्स के बीच SummerSlam के लिए WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच बुक कर दिया. सभी टीमें असल में TLC मैच में आमने-सामने आएंगी. इसका अर्थ है कि मैच में सुपरस्टार्स के पास सभी हदें पार करने का मौका होगा. ऐसे में बवाल मचना तय है और भिन्न-भिन्न हथियारों का इस्तेमाल देखने को मिल सकता है.
SummerSlam में मिलेंगे नए चैंपियन?
SmackDown के टैग टीम डिवीजन ने 2025 में अच्छा काम किया है. अब तो उन्होंने लगातार प्रभावित किया है और टाइटल चेंज भी देखने को मिले हैं. कुछ समय पहले तक स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स चैंपियन थे और अब वायट सिक्स के पास टाइटल है. इसका सीधा अर्थ है कि कोई कभी भी चैंपियन बन सकता है. फ्रैक्सिऑम ने मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से प्रभावित किया है और इसी वजह से वो नए चैंपियन बन सकते हैं. ट्रिपल एच उन्हें बड़ा मौका दे सकते हैं.